लोकसभा में आज (शुक्रवार) और शनिवार को संविधान दिवस को लेकर चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार, लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। 12 बजे तक प्रश्नकाल होगा। 12 बजे से संविधान दिवस पर चर्चा होगा, जिसकी शुरूआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। सत्ता पक्ष की ओर से चर्चा में एनडीए के नेता एचडी कुमारस्वामी, श्रीकांत शिंदे, शांभवी चौधरी, राजकुमार सांगवान, जीतन राम मांझी, अनुप्रिया पटेल और राजीव रंजन सिंह भाग लेंगे। वहीं विपक्ष के प्रमुख दलों के सभी नेता भी इस चर्चा में हिस्सा लेंगे और अपने विचार व्यक्त करेंगे।
लोकसभा में आज (शुक्रवार) और शनिवार को संविधान दिवस को लेकर चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार, लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। 12 बजे तक प्रश्नकाल होगा।