Raipur: NEET UG-2024 रिजल्ट में गड़बड़ी के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस रायपुर के सुभाष स्टेडियम के सामने राजीव गांधी चौक पर धरना दे रही है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ये छोटा-मोटा घोटाला नहीं है, हजारों करोड़ का घोटाला है। प्रदर्शन में भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत सैकड़ों नेता कार्यकर्ता मौजूद हैं। बघेल ने कहा कि 10 साल में 70 पेपर लीक हुए हैं। ये पेपर लीक का मामला नहीं है, ये महा घोटाला है। खरीदने वाले ने 32 लाख में खरीदकर 40 लाख में बेचा। लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। ये रैकेट गुजरात से संचालित हो रहा है। बिहार और हरियाणा में चल रहा है। इसमें कोई छोटे-मोटे आदमी नहीं हैं, बड़े लोग शामिल हैं, जिसे छिपाया जा रहा है।
वर्तमान शिक्षा मंत्री की जगह जेल में होगी
भूपेश बघेल ने कहा कि MP में व्यापम घोटाले में 70 लोगों की हत्याएं हुई। ठीक से जांच हुई तो वर्तमान शिक्षा मंत्री की जगह जेल में होगी। यह ऐसा घोटाला है, जिसमें बीस से तीस हजार छात्रों का सेंटर बदला है, जिसमें यही छात्र टॉप में आए हैं। इस बार 67 बच्चों ने टॉप किया है, जो छात्र टॉप में आए हैं, उन्हें माइनस मार्किंग से लेकर सबको पता है, मार्किंग में भी घोटाला हुआ है।भूपेश बोले- प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं
बिहार में FIR हुई है, वहां चार लोग पकड़े गए, लेकिन केंद्र सरकार कहती है कोई घोटाला नहीं, ना जांच ना जानकारी। इस पूरे मामले को दबाने जांच अधिकारी को दिल्ली तलब किया गया है। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं। परीक्षा के पहले और बाद में मन की बात करते हैं, जब बच्चों के भविष्य का सवाल है तो चुप्पी क्यों।यूनिवर्सिटी में बीजेपी अपने लोगों को बैठा रही- भूपेश बघेल
भूपेश बघेल ने कहा कि देशभर के यूनिवर्सिटी में जो जिम्मेदार लोगों को बैठाया जा रहा है, वह सभी एक ही विचारधारा के हैं। बीजेपी अपने लोगों को बैठा रही, फिर सवाल इस बात को लेकर है कि जांच क्यों नहीं। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जो बच्चा 12वीं में फेल वो मेरिट में टॉप कर रहा है, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए।छत्तीसगढ़ के बीजेपी के नेता मौन क्यों
बिहार में FIR हुई फिर इसकी ED, CBI से जांच क्यों नहीं करा रहे। आज छत्तीसगढ़ के बीजेपी के नेता मौन क्यों हैं। छात्रों के लिए बोल क्यों नहीं रहे, यह परीक्षा चाहे छत्तीसगढ़ के माध्यम से या लोकसभा के माध्यम से रद्द होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को NEET UG-2024 रिजल्ट को चुनौती देने वाली 4 याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इनमें 3 मांगें की गई हैं। - परीक्षा में शामिल 1563 स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स दिए गए, जो गलत है।- मौजूदा रिजल्ट के बेस पर हो रही काउंसिलिंग को रोका जाए।
- NEET परीक्षा रद्द की जाए और एग्जाम दोबारा कराया जाए।