अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शहर का मौसम बिगड़ गया। 50 से 56 किमी प्रतिघंटा की गति से चली आंधी 50 हजार घरों की बिजली ले उड़ी। पड़ाव व थाटीपुर पर दो पेड़ उखड़ गए। पौन घंटे में 19.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गर्मी के कारण मौसम बदल गया। रुक-रुककर बारिश होने लगी, लेकिन दोपहर बाद पौन घंटे तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई।बारिश के साथ आंधी भी चली। बारिश की वजह से मौसम में ठंडक आ गई। अधिकतम तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। शाम साढ़े पांच बजे तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जिससे गर्मी से काफी राहत मिल गई।
मौसम विभाग ने जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 38 जिलों में गरज-चमक और आंधी चलेगी।