कई दिनों से चल रही रायशुमारी के बाद देवास भाजपा मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न हो गया है। अलग अलग मापदंडों के आधार पर इसकी प्रक्रिया पूरी हो गई। जिसके बाद देवास जिले की 5 विधानसभाओं के 19 मंडलों की सूची जारी हो गई है। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद चुनाव प्रक्रिया रोचक होगी।