मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में भारतीय जनता पार्टी महायुति के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। नतीजा सबके सामने है। मुख्यमंत्री की लोकप्रिय और तेज-तर्रार प्रचार शैली से महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी प्रभावित हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को चिट्ठी लिखकर आभार व्यक्त किया है। बावनकुले ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि ‘चुनाव प्रचार में आपकी सशक्त उपस्थिति के कारण भाजपा महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा, पार्टी संगठन में सही मैसेज दिये जाने और कार्यकर्ताओं में उत्पन्न आत्मविश्वास की वजह से आपका चुनावी प्रचार में सहयोग अत्यंत उपयुक्त रहा।’
Comments (0)