एमपी के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सागर जिले के दौरे पर पहुंचे थे। जहां मंत्री कैलाश ने भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी नेता विजयवर्गीय ने कहा कि, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे हमारे आंदोलन पर दिग्विजय हमेशा सवाल उठाते थे।
दिग्विजय सिंह भेष बदल कर अयोध्या जाए और...
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हम नारा लगाते थे कि, रामलला आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे… तो दिग्विजय सिंह हम पर कटाक्ष करते थे कि, तारीख नही बताएं, अब तो मंदिर भी बन गया और रामलला विराजमान भी हो गए। बीजेपी के सीनियर नेता विजयवर्गीय ने पूर्व सीएम पर हला बोलते हुए आगे कहा कि, अब तो दिग्विजय सिंह भेष बदल कर अयोध्या जाए और अपने कुकर्मों की भगवान श्री राम से माफी मांगे। हमारे रामजी बड़े दयालु है, वो आपको माफ कर देंगे।इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह बात कही है। इस कार्यक्रम के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया पहुंचे। जहां उन्होंने खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन और प्रदीप लारिया ने मौजूद रहे।
Comments (0)