टाइगर स्टेट में दुनिया के इकलौते व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर के पास अब टाइगर ब्रीडिंग सेंटर बनेगा। 1951 में जहां पहली बार रीवा के महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव ने सफेद बाघ की ब्रीडिंग करवाई, उसी गोविंदगढ़ के पहाड़ पर केंद्र बनेगा। वन विभाग ने प्रस्ताव सेंट्रल जू अथॉरिटी आफ इंडिया को भेजा है। एमपी में पहली बार ऐसा प्रोजेक्ट बन रहा है। 15 साल पुरानी रूपरेखा के आधार पर शुरुआत होने जा रही है। मुकुंदपुर में व्हाइट टाइगर सफारी और जू बनाते समय ब्रीडिंग सेंटर का प्रस्ताव था। तब पहले सफारी व जू का काम पूरा करने पर जोर दिया। नए सेंटर में नाइट हाउस समेत बाघों के अनुकूल व्यवस्थाएं रहेंगी।
टाइगर स्टेट में दुनिया के इकलौते व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर के पास अब टाइगर ब्रीडिंग सेंटर बनेगा। 1951 में जहां पहली बार रीवा के महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव ने सफेद बाघ की ब्रीडिंग करवाई, उसी गोविंदगढ़ के पहाड़ पर केंद्र बनेगा।