मानसून द्रोणिका के प्रभाव से 26 जून से छत्तीीसगढ़ में भारी बारिश के आसार है। हालांकि रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, लेकिन उसके बाद दो दिन बारिश थोड़ी कम होगी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
शनिवार को प्रदेशभर में बलरामपुर का अधिकतम तापमान सर्वाधिक रहा, एआरजी बलरामपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा और बादल छाने के साथ ही बारिश भी होगी। बादल, बारिश के चलते बीते तीन दिनों में रायपुर का अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री गिरा है।
मानसून द्रोणिका के प्रभाव से 26 जून से छत्तीलसगढ़ में भारी बारिश के आसार है। हालांकि रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, लेकिन उसके बाद दो दिन बारिश थोड़ी कम होगी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।