मध्य प्रदेश सरकार आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान 17 दिसंबर को करीब 20 हजार करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है। इस संबंध में कैबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन भी दिया जा चुका है। शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा। इस साल राज्य का वार्षिक बजट जुलाई में पेश किया गया था, जिससे पहला अनुपूरक बजट पेश होने में देरी हुई।
मध्य प्रदेश सरकार इस महीने यानी दिसंबर 2024 में अनुपूरक बजट लेकर आएगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। संभवत: 17 दिसंबर 2024 को इसे पेश कर दिया जाएगा।