नर्मदापुरम के मोहासा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण निर्माण के लिए 20 इकाइयों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मोहासा औद्योगिक क्षेत्र को नर्मदापुरम के विकास का केंद्र बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में एक विशेष भूमिपूजन समारोह के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की 20 औद्योगिक इकाइयों के लिए भूमि आवंटन पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहासा औद्योगिक क्षेत्र, विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में, समूचे नर्मदापुरम जिले के विकास का केंद्र बनेगा। इस क्षेत्र को प्रदेश में औद्योगिक विकास के एक अहम केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना में 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि नर्मदापुरम का आर्थिक परिदृश्य भी बदलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मोहासा औद्योगिक क्षेत्र की विशेषताएँ, जैसे कि बेहतर सड़क और रेल कनेक्टिविटी, वन और भू-संपदा, इसे औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल बनाती हैं। इससे स्थानीय बेरोजगारी में कमी आएगी और पलायन पर भी रोक लगेगी। सीएम ने कहा कि इस परियोजना के सफल होने से मध्य प्रदेश को एक समृद्ध और औद्योगिक रूप से विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस विकास का असर न केवल नर्मदापुरम बल्कि पूरे प्रदेश पर पड़ेगा, जिससे प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।