मध्यप्रदेश के इंदौर में लगातार विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है, जहां अमेरिकी विदेश मंत्रालय की हिंदी-उर्दू प्रवक्ता व लंदन इंटरनेशनल इंडिया हब की डिप्टी डायरेक्टर मार्गेट मॅक्लाउड और यूएस काउंसिल जनरल मुंबई के प्रवक्ता ग्रेग पारडो इंदौर दौरे पर आए। यहां उन्होंने और मीडिया टीम के सदस्य अब्दुल बहाव शेख के साथ इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा की है।
इंदौर आई अमेरिकी विदेश मंत्रालय की हिंदी-उर्दू प्रवक्ता व लंदन इंटरनेशनल इंडिया हब की डिप्टी डायरेक्टर मार्गेट मॅक्लाउड ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कहा कि, हम इसे बहुत ध्यान से देखते हैं। हम इसे लेकर अपने साझेदारों से बात करेंगे, जिसमें बांग्लादेश सरकार शामिल है।
मार्गेट मक्लाऊड ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कहा कि, अमेरिकी सरकार बहुत चिंताजनक समझती है इन खबरों को जो बांग्लादेश से आ रही है, हम इसे बहुत ध्यान से देखते हैं। हमारी उम्मीद है कि, हर एक व्यक्ति पूरे क्षेत्र में अपने धर्म अपने विश्वास के मुताबिक अपने जीवन जी सके, हम यही फिक्र अपने साझेदारों के साथ बात करते हैं, जिसमें बांग्लादेश गवर्नमेंट भी शामिल है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में लगातार विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है, जहां अमेरिकी विदेश मंत्रालय की हिंदी-उर्दू प्रवक्ता व लंदन इंटरनेशनल इंडिया हब की डिप्टी डायरेक्टर मार्गेट मॅक्लाउड और यूएस काउंसिल जनरल मुंबई के प्रवक्ता ग्रेग पारडो इंदौर दौरे पर आए।