Bhopal: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ग्वालियर में वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और उनके मुख्यमंत्री पद के दावेदार होने की तमाम अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'मैंने पहले से ही कहा है कि मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं। इस रेस में न मैं कभी था और न मैं आज हूं। मुझसे तीनों बार पूछा गया, साल 2013 में, साल 2018 में और आज भी। तीनों बार मैंने कहा है कि मैं सीएम की रेस में नहीं हूं।'
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ग्वालियर में वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और उनके मुख्यमंत्री पद के दावेदार होने की तमाम अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया।