मध्य प्रदेश में खाद को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस के बाद अब सपा ने भी सरकार को घेरा है। समाजवादी पार्टी ने इसे लेकर अब 17 दिसंबर को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इससे पहले 16 दिसंबर को कांग्रेस घेराव करेगी। सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बयान देते हुए कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना बचकाना बयान दे रहे हैं। जिस मंत्री को यही नहीं पता कि मेरे पास ही खाद की जिम्मेदारी, ऐसे कृषि मंत्री को तो इस्तीफा दे देना चाहिए।
मध्य प्रदेश में खाद को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस के बाद अब सपा ने भी सरकार को घेरा है। समाजवादी पार्टी ने इसे लेकर अब 17 दिसंबर को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है।