जब तक बाबा महाकाल का बुलावा नहीं आता, तब तक कोई उनके दर्शन नहीं कर सकता। आज का दिन नेक है, जो मुझे बाबा महाकाल के दर्शन हुए। महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ऐसी व्यवस्था करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने अब तक राजी और मलंग फिल्म में काम किया है। साथ ही मैं एक वेब सीरीज में भी काम कर रही हूं। यह बात अभिनेत्री अमृता खानविलकर ने विश्व प्रसिद्ध श्री बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कही।
मराठी और हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री अमृता खानवलकर ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। पुजारी द्वारा उनके पूजन की व्यवस्था की गई थी। अमृता खानवलकर ने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामनाएं कहीं और महाकाल मंदिर के गर्भगृह के चौखट पर पहुंचकर पूजा अर्चना किया। याद रहे कि अमृता खानविलकर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। जो बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में नजर आती हैं।
बाबा महाकाल की नगरी में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं आते हैं। फिल्मी सितारों को भी महाकाल का दरबार खूब लुभाता है।