मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने मालेगांव विस्फोट की आरोपी भाजपा नेता और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ नया जमानती वारंट जारी किया है। उन्हें 30 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। एनआइए ने कोर्ट को बताया कि प्रज्ञा उस पते पर नहीं रह रही, जिस पर पहले वारंट जारी किया गया था।
मुंबई की एनआईए अदालत ने 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ जारी जमानती वारंट में ढील देते हुए आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को 30 दिसंबर तक कोर्ट में पेश होने को कहा है। प्रज्ञा ठाकुर मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में स्थित एक अस्पताल में इलाज करा रही हैं। इससे पहले वारंट उनके भोपाल स्थिति आवासीय पते पर निष्पादित नहीं हो पाया था।
मालेगांव विस्फोट की आरोपी भाजपा नेता और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ नया जमानती वारंट जारी किया है। उन्हें 30 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।
Comments (0)