छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नेशनल हाईवे 43 पर सड़क हादसा हो गया। कार में सवार होकर अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ एक शादी समारोह में शामिल होने गए सात लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया।
जानकारी मिली है कि कार सवार सात लोग अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ गए थे। वे एक शादी समारोह मनेंद्रगढ़ में शामिल हुए। समारोह से वापस अंबिकापुर लौटते वक्त नेशनल हाईवे के चंदरपुर के पास पहुंचे। कार की स्पीड ज्यादा थी। तभी अचानक से कार का टायर फट गया। इससे कार पलट गई।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नेशनल हाईवे 43 पर सड़क हादसा हो गया। कार में सवार होकर अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ एक शादी समारोह में शामिल होने गए सात लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। जानकारी मिली है कि कार सवार सात लोग अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ गए थे। वे एक शादी समारोह मनेंद्रगढ़ में शामिल हुए। समारोह से वापस अंबिकापुर लौटते वक्त नेशनल हाईवे के चंदरपुर के पास पहुंचे। कार की स्पीड ज्यादा थी। तभी अचानक से कार का टायर फट गया। इससे कार पलट गई।