मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पेंच परियोजना के तहत इरीकेशन के माध्यम से किसानों को खेती के लिए पानी मिलने की योजना बनाई गई थी। पर यह योजना भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गई। किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंचा जिसे लेकर अन्नदाता लगातार आंदोलन कर रहे थे। इसी दौरान किसानों के साथ भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन भी शामिल हुए। उनकी अधिकारियों से बातचीत हुई। इसी दौरान कहासुनी हुई। पर फिर अधिकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक ने समर्थकों के संग उनके साथ मारपीट की है। इसे लेकर एक आवेदन भी सामने आया है। जिसमें दिनेश राय मुनमुन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
सिवनी में पेंच परियोजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन किसानों के समर्थन में उतरे और अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान कहासुनी हुई और अधिकारियों ने विधायक पर मारपीट का आरोप लगाया है।
Comments (0)