मध्य प्रदेश में आज से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी होगी। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300, ग्रेड-ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल है। ज्वार के लिए 3371 से 3421 प्रति क्विंटल, बाजरे के लिए 2625 प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य मिलेगा। किसानों की एफएक्यू गुणवत्ता की उपज इन्हीं दरों पर उपार्जित की जाएगी। धान का उपार्जन 2 दिसंबर से 20 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। उपार्जन प्रत्येक सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक होगा। भुगतान कृषक पंजीयन के दौरान आधार नंबर से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा।
45 लाख मीट्रिक टन होगी धान की खरीदी
केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 45 लाख मीट्रिक टन की जायेगी। गोदाम स्तर पर खाद्यान्न की गुणवत्ता का परीक्षण उपार्जन एजेंसी के गुणवत्ता सर्वेयर द्वारा स्टेक लगाने के पहले किया जायेगा। परिवहनकर्ता द्वारा उपार्जित खाद्यान्न का परिवहन समय-सीमा में नहीं करने पर पेनाल्टी की व्यवस्था साप्ताहिक रूप से की जायेगी।
मध्य प्रदेश में आज से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी होगी। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300, ग्रेड-ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल है।
Comments (0)