छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा में श्वेता दीवान ने पहला स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि टॉप 10 में से 7 स्थान लड़कियों ने हासिल किए हैं। परीक्षा के लिए कुल 49 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही थी, और इसके तहत 150 अभ्यर्थियों का 2 से 11 दिसंबर तक साक्षात्कार लिया गया।
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर लिस्ट तैयार
चयन सूची जारी की गई है, जिसमें साक्षात्कार के बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।