मध्य प्रदेश में अब तक के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में पकड़ाए 14.58 करोड़ के मामले में सट्टा किंग पीयूष चोपड़ा को पुलिस ने सात दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को उससे ऑनलाइन सट्टे कारोबार में बड़े हवाला कारोबारी सट्टा बुकिज और सट्टा के ऑनलाइन सेट अप में इस्तेमाल की गई लिंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की हैं। खासतौर ये पूछताछ की गई कि इस पूरे नेटवर्क में देश और विदेश में कौन कौन लोग जुड़े हैं और किसके जरिये हवाला राशि शहर में आती थी।
सबसे बड़ा क्रिकेट सट्टा पकड़ाने का मामला, सट्टा किंग पीयूष 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, हवाला ट्रांजेक्शन और सट्टे के लिंक की परत दर परत खुलेगी।