मध्यप्रदेश में 15 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं। रविवार रात सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। देश के तहत कई विभागों के सचिव, उपसचिव और आयुक्त बदले गए हैं, कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। के. सी गुप्ता को राज्यपाल का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पहली बार किसी अपर मुख्य सचिव स्तर के किसी अधिकारी को राजभवन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता को राजभवन से हटाकर मानव अधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है।
इन विभागों में हुई नियुक्ति
के.सी गुप्ता को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, वह क निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव पद के जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अरुण कुमार परमार को मुख्यमंत्री के उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, परमार अपर आयुक्त रीवा संभाग के पद पर तैनात थे। जगदीश कुमार गोमे को संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग के उप सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। जमुना भिड़े को जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं आशीष तिवारी को मुख्य सचिव कार्यालय के उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, आशीष तिवारी पहले उप सचिव, जल संसाधन विभाग के पद पर थे।देखें लिस्ट
Comments (0)