केंद्र की मोदी सरकार की प्राथमिकता में किसान हैं। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए खरीफ मौसम की 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा दिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी NDA की तीसरी सरकार ने एक दिन पूर्व अपने पहले फैसले पीएम किसान सम्मान निधि के तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जारी की थी। इसमें धान, कपास एवं दलहन जैसी फसलें भी शामिल हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, सरकार ने किसानों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए 'बीज से बाजार तक' का ख्याल रखा है।