मोहन कैबिनेट की एक बैठक मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिलस्टेशन पचमढ़ी में होगी। बताया जा रहा है कि नर्मदापुरम जिला प्रशासन ने कैबिनेट बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं, हालांकि अब तक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक दिसंबर के महीने में ही होगी। जहां मोहन सरकार मंत्रियों के साथ सतपुड़ा की वादियों में बैठकर कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगा सकते हैं। खास बात यह है कि इससे पहले भी पचमढ़ी में कैबिनेट की बैठकें होती रही है, जबकि सरकारों के कई और इवेंट भी पचमढ़ी में होते रहे हैं। कैबिनेट की यह बैठक राजा भूभत सिंह की स्मृति में आयोजित की जानी है।
मोहन कैबिनेट की एक बैठक मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिलस्टेशन पचमढ़ी में होगी। बताया जा रहा है कि नर्मदापुरम जिला प्रशासन ने कैबिनेट बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Comments (0)