मध्य प्रदेश को इंडस्ट्रियल हब बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे सीएम मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा है। यह टूर एमपी में निवेश को आकर्षित करने और प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने के लिए किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश मुखिया बनने के बाद डॉ मोहन यादव की पहली रणनीतिक विदेश यात्रा पर निकल रहे हैं। 6 दिन की यात्रा में एमपी के लिए इंटरनेशनल निवेशकों को आकर्षित करेंगे। इसके लिए 24 से 30 नवंबर तक यूके-जर्मनी के बिजनेसमैन से मुलाकात करेंगे।