मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान गिरता ही जा रहा है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहीं, आज सुबह से ही कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अब बहुत जल्द कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी।
कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई
अगर बात करें मध्य प्रदेश के मौसम के ताजा अपडेट की तो यहां रात के साथ-साथ अब दिन में भी सर्दी का एहसास होने लगा है। सुबह से ही कई जिलों में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है। जिससे सड़क से गुजर रहे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 29 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है।
इन जिलों में तेजी से लुढ़का पारा
पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के 16 जिलों के तापमान में 2.2 डिग्री तक गिरावट दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके बाद मंडला में सबसे कम 6.5 डिग्री रात का पारा दर्ज हुआ। वहीं, राजधानी भोपाल में 10.2, इंदौर में 13.2 और उज्जैन में 12.2 तापमान दर्ज हुआ है। इसके अलावा बात करें अन्य शहरों की तो 24 घंटे के दौरान उमरिया 7.5, जबलपुर 9, नवगांव 8.6, रीवा 9.6, सतना 10.6, टीकमगढ़ 10.7, ग्वालियर 10.9, बैतूल 10.5 और राजगढ़ में रात का पारा 10.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।
Comments (0)