मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार पेपर लीक को लेकर सख्त हो गई है। राज्य सरकार पेपर लीक की रोकथाम के लिए एक्ट तैयार कर रही है। जिसमें 1 करोड़ का जुर्माना और 10 साल की सजा होगी। इसे परीक्षण के लिए विधि विभाग को भेजा गया है। देश में एक के बाद एक पेपर लीक के कई मामले सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में नीट परीक्षा में गड़बड़ी और यूजीसी नेट 2024 परीक्षा स्थगित होने से देशभर में बवाल मचा हुआ है। जिसे लेकर छात्रों में नाराजगी है।
मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार पेपर लीक को लेकर सख्त हो गई है। राज्य सरकार पेपर लीक की रोकथाम के लिए एक्ट तैयार कर रही है।