मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार शाम मुख्यमंत्री निवास में लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के कलाकारों ने भेंट की। प्रदेश में सीहोर जिले में यह कलाकार फिल्मांकन के लिए आए थे और अब वापसी के पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सौजन्य भेंट कर संस्मरण साझा किए। प्रख्यात अभिनेता रघुवीर यादव और अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपने कलाकार दल के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात की और उन्हें मध्यप्रदेश में फिल्म और वेब सीरीज निर्माण के सुखद अनुभवों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार शाम मुख्यमंत्री निवास में लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के कलाकारों ने भेंट की। प्रदेश में सीहोर जिले में यह कलाकार फिल्मांकन के लिए आए थे और अब वापसी के पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सौजन्य भेंट कर संस्मरण साझा किए।