16 तारीख से विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। वहीं एमपी में कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की तैयारी तेज कर ली है। इसी कड़ी में एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने विपक्ष की भूमिका मिलने पर जनता के मुद्दे उठाने की बात कही। पीसीसी चीफ ने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा है।
एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, 16 तारीख को विधानसभा का घेराव करना है। भारतीय जनता पार्टी ने अपना वचन पूरा नहीं किया।