नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कल ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान विजयवर्गीय ने किसान सम्मान निधि को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, किसानों के प्रति पीएम मोदी का बहुत अनुराग है। उन्होंने ( पीएम मोदी ) जिस तरह कहा कि, किसानों की आमदनी दोगुनी होना चाहिए, पूरे देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार की जो नीति रही है, उससे आय इनकम बढ़ी है।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल के बड़े तालाब को लेकर कहा कि, उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी।