आयुर्वेद के डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट रखकर ऑनलाइन फ्रॉडस्टर्स ने मेहनत से कमाया 21 लाख रुपया लूट लिया। साइबर ठगों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बताया। इस केस में पूरे परिवार समेत जेल भेजने की धमकी देकर 48 घंटे तक घर में डिजिटल अरेस्ट रखा फिर बैंक में जमा उनकी जिंदगीभर की कमाई को जांच के नाम पर अपने खातों में ट्रांसफर करा लिया। उसके बाद भी तीन दिन तक डॉक्टर को ठगों ने सर्विलांस पर रखा। पिछले 10 महीने में डिजिटल अरेस्ट की दूसरी बड़ी वारदात है।
डॉ. मुकेश कुमार शुक्ला को साइबर ठगों ने 29 नवंबर की सुबह 10.15 बजे टैक्ससेशन विभाग का कर्मचारी बनकर कॉल किया। उनसे कहा वह महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक हैं। कंपनी को 9 लाख 44 हजार 044 रुपए टैक्स चुकाना है। रकम का भुगतान करो नहीं तो दो घंटे में उनके खाते से पैसा विड्राल कर लिया जाएगा। डॉ.शुक्ला ने बताया कि आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं कंपनी से उनका कोई लेना देना नहीं है तो फोन करने वाले ने पैंतरा बदला। रिकार्ड में तो वहीं कंपनी के मालिक हैं, यह गलत है तो उनके साथ फ्रॉड हुआ है दिल्ली पुलिस मुख्यालय में इसकी तुरंत शिकायत करो। देर की खाते से 9 लाख रुपया कट जाएगा।
आयुर्वेद के डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट रखकर ऑनलाइन फ्रॉडस्टर्स ने मेहनत से कमाया 21 लाख रुपया लूट लिया। साइबर ठगों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बताया।