मध्यप्रदेश की बेटियां अक्सर देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन करती हैं। इनमें एक नाम मुस्कान रघुवंशी का भी है। अशोकनगर की मुस्कान रघुवंशी ने इस बार अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया है। अपने साहस और संकल्प के दम पर इतिहास रचने वाली मुस्कान ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर तिरंगा फहरा दिया है। एमपी और देश भर को गौरवान्वित करने वाली मुस्कान को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी मुस्कान को उसकी सफलता के लिए बधाई दी है। इस संदर्भ की एक पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है। इस पोस्ट पर मंत्री ने लिखा है कि-
‘अशोकनगर की बेटी मुस्कान रघुवंशी ने अपनी साहस और संकल्प से एक और इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोज़िअस्को को फतह करने के बाद, अब अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर उन्होंने प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।’
एमपी के अशोकनगर की मुस्कान रघुवंशी ने इस बार अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया, अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर तिरंगा फहरा कर रचा इतिहास।
Comments (0)