ग्वालियर, महाराजबाड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट में बनाए गए देश के पहले भू विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन 15 दिसंबर को उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से कराया जा सकता है। उद्घाटन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान सहित निगम अधिकारियों ने संग्रहालय का निरीक्षण किया। 34 करोड़ की लागत से जियोलॉजिकल संग्रहालय बनाया गया है। अभी भारत में भारतीय भूवै ज्ञानिक सर्वेक्षण के छह क्षेत्रीय कार्यालय और 28 राज्य इकाई कार्यालय में भू-विज्ञान संग्रहालय है, लेकिन पूर्ण रूप से यह संग्रहालय ग्वालियर में पहली बार बना है। इसमें दो गैलरी हैं। पहली गैलरी का नाम परिवर्तनशील पृथ्वी और दूसरी का नाम जीवन का विकास है।
महाराजबाड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट में बनाए गए देश के पहले भू विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन 15 दिसंबर को उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से कराया जा सकता है।