लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आने के बाद से छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट के विस्तार की खबरें सामने आ रही है। वहीं, सांसद बृजमोहन अग्रवाल का विधानसभा और कैबिनेट से इस्तीफे के बाद से कयासों का दौर भी शुरू हो चुका है। कई विधायकों के नाम पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें साय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। वहीं, अब मंत्रिमंडल विस्तार पर मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान सामने आया है।
साय कैबिनेट के विस्तार की खबरों को लेकर जब मंत्री रामविचार नेताम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में बदलाव सीएम का विशेषाधिकार है। नए को अवसर मिलेगा तभी वह सीनियर बनेगा।
बता दें कि साय कैबिनेट में बृजमोहन अग्रवाल शिक्षा सहित अन्य विभागों की जिम्मेदरी संभाल रहे थे। लेकिन सांसद बनने के बाद उन्होंने मंत्री पद और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।