MP Elections 2023 : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीते कल यानी की शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से रिकॉर्ड मतदान हुआ। मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत शुक्रवार को ईवीएम में पूरी कैद हो गई है। इस सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब 3 दिसबंर को होगा जिसका इंतजार एमपी की जनता को बेसब्री से है। आपको बता दें कि, इस बार मप्र में रिकॉर्ड मतदान हुआ और लोकतंत्र के पर्व को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।
एमपी के मंडला जिले की मंडला विधानसभा में आम मतदाताओं के साथ बच्चे जैसे नजर आने वाले 1 शख्स ने मतदान किया।