भोपाल, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर मध्य प्रदेश में पिछले दिनों जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ है। इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा बयान दिया है। सिंघार ने कहा है कि कांग्रेस पूरी तरह सरकार के साथ है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। धर्म गुरुओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। इस बात से पूरी दुनिया का हिंदू गुस्से में है। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने भी वर्तमान स्थितियों पर चिंता जताई है।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर एमपी के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यहां प्रदर्शन करने से क्या होगा। मोदी जी प्लेन तैयार करें।