मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। वहीं अब मौसम विभाग ने यहां अगले 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार 21 जून को दिन और रात में हुई प्री मानसून की बारिश से यहां पारा लुढ़कर नीचे आ गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं मौसम विभाग ने अब यहां शनिवार 22 जून, रविवार 23 जून, सोमवार 24 जून, मंगलवार 25 जून को बारिश का अलर्ट जारी किया है। यानी यहां अगले 4 दिन तक मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है।
मध्य प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। प्रदेश के पाढुर्णा. सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में मानसून आया है।