उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश के सभी जिलों में ठंड बढ़ गई है। विशेष रूप से पश्चिमी मध्यप्रदेश के इलाकों में सोमवार को दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आई। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला शिवपुरी रहा, जहां रात का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पचमढ़ी से भी कम था, पचमढ़ी का तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को इंदौर का अधिकतम तापमान भी 5.8 डिग्री गिरकर 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, हालांकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कई शहरों का तापमान 6 डिग्री तक लुढ़क गया है।

Comments (0)