गर्मी से बेहाल लोगों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। मध्यप्रदेश में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। आज या कल तक एमपी की राजधानी भोपाल में मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट आ सकती है।
मध्यप्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मध्यप्रदेश के आधा दर्जन जिलों में मानसून ने प्रवेश कर लिया है। वहीं अब आने वाले दिनों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। वहीं बालाघाट के रास्ते मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर और पांढुर्णा तक मानसून पहुंचा हैं। मौसम विभाग के अधिकारी ने इस साल सामान्य बारिश की उम्मीद जताई है।
बता दें कि आज या कल तक एमपी की राजधानी भोपाल में मानसून दस्तक देगा। इसी के साथ ही आज जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम संभाग और खंडवा जिले में मानसून पहुंच सकता है।

Comments (0)