मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार जारी है। प्रदेश में आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर कांग्रेस ने एक कमेटी बनाई है। प्रदेश के अशोक नगर और सागर जिले की घटना को लेकर कांग्रेस ने कमेटी बनाई है। कमेटी में आदिवासी विधायकों को रखा गया है। इनमें विधायक ओमकार सिंह मरकाम, विधायक सुनील उईके, विधायक अभिजीत शाह, रामू टेकाम शामिल हैं। आदिवासी विभाग के अध्यक्ष घटनास्थल पर जाएंगे। दोनों मामलों में घटनास्थल पर जाकर पीड़ितों से मुलाकात कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। कमेटी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौपेंगी।
ये था मामला
बता दें कि सागर के जिले मालथौन में दबंग से परेशान होकर आदिवासी ने खुदकुशी कर ली थी। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के करीबियों पर आदिवासी को प्रताड़ित करने के आरोप लगे थे। इसी तरह अशोकनगर जिले के चंदेरी में दबंगों ने आदिवासी समुदाय के घर में आग लगाई थी। आग लगाने के साथ ही महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की गई थी।
Comments (0)