पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उन्हें मनमोहन सिंह की कैबिनेट में काम करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर मिला।
कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर किया याद
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।
उनकी कैबिनेट में काम करना सौभाग्य
कमलनाथ ने कहा कि यह उनका सौभाग्य रहा कि उन्हें डॉ. मनमोहन सिंह की कैबिनेट में कार्य करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनने का अवसर भी मिला।उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह की विकास दृष्टि और जन सेवा की भावना को याद करते हुए कहा कि यह हमेशा भारतवासियों को प्रेरित करती रहेगी।