भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 और 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे में वे इंदौर और उज्जैन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उज्जैन में वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलन और भजन संध्या में शामिल होंगे, वहीं इंदौर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे।
17 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे नितिन नवीन
नितिन नवीन 17 सितंबर को दोपहर 1:45 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल, इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:55 बजे इंदौर के गांधी नगर ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे।
इंदौर से उज्जैन पहुंचेंगे, रामघाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’
इंदौर के कार्यक्रमों के बाद नितिन नवीन शाम 5:05 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वे शाम 6:45 बजे रामघाट पर शिप्रा आरती में शामिल होंगे। इसके साथ ही ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे। नितिन नवीन रात 8 बजे उज्जैन के रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में शामिल होंगे। इसके बाद उनका रात्रि विश्राम उज्जैन में होगा।
18 सितंबर को महाकाल मंदिर में भस्म आरती
18 सितंबर की शुरुआत नितिन नवीन भगवान महाकाल के दर्शन से करेंगे। वे सुबह 4:05 बजे उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 9:30 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे इंदौर विमानतल से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे।
नितिन नवीन का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
17 सितंबर
दोपहर 1:45 बजे - इंदौर विमानतल आगमन
दोपहर 2:00 बजे - स्थानीय कार्यक्रम
दोपहर 2:55 बजे - गांधी नगर ग्राउंड, इंदौर में स्वामित्व योजना की नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ
शाम 5:05 बजे - उज्जैन आगमन
शाम 6:45 बजे - रामघाट पर शिप्रा आरती और ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलन
रात 8:00 बजे - रामघाट पर भजन संध्या में सहभागिता
18 सितंबर
सुबह 4:05 बजे -श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती
सुबह 9:30 बजे - उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना
सुबह 10:00 बजे - इंदौर विमानतल से पंजाब के लिए प्रस्थान