सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब शादी की तारीख तय होने की जानकारी सामने आई है। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में विवाह करेंगे।तारीख तय होने के बाद दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुट गए हैं।
कौन हैं प्रिया सरोज और रिंकू सिंह?
प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। वहीं रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके चर्चित क्रिकेटर हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
8 जून 2025 को हुई थी रिंग सेरेमनी
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में हुई थी। रिंग सेरेमनी के दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे।स्टेज पर रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को अंगूठी पहनाई।
पिंक लहंगे और व्हाइट शेरवानी में नजर आए थे दोनों
रिंग सेरेमनी में प्रिया सरोज पिंक लहंगे में नजर आई थीं, जबकि रिंकू सिंह ने व्हाइट शेरवानी पहनी थी। सगाई के बाद दोनों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया।इसके बाद परिवार और करीबी मेहमानों के साथ प्रिया और रिंकू ने जमकर डांस भी किया था।
शादी को लेकर परिवारों में तैयारियां शुरू
शादी की तारीख तय होने के बाद दोनों परिवारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि विवाह समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल हो सकते हैं।अब सभी की नजरें 4 दिसंबर को होने वाली इस चर्चित शादी पर हैं।