राज्य आपदा परिचालन केंद्र के तत्वावधान में प्रदेश के साथ ही चम्पावत जिले के 5 स्थानों में विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया पूर्वाभ्यास के तहत जिले के टनकपुर में बाढ़ स्वाला में भूस्खलन ने चम्पावत पिथौरागढ़ एनएच बन्द बाराकोट में बाघ के आतंक पर रेस्क्यू पाटी में वनाग्नि की घटना व लोहाघाट में भूकम्प की आपदा पर मॉक ड्रिल किया गया जिसमें सम्बन्धित क्षेत्रो में पुलिस एसडीआरएफ आईटीबीपी राजस्व पुलिस लोकनिर्माण विभाग स्वास्थ्य वन पूर्ति सिचाई आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया
रिस्पॉन्स टाइम का आकलन
जिले के लोहाघाट में भूकम्प का पूर्वाभास के दौरान लोकनिर्माण विभाग के आसपास भूकम्प के कारण नुकसान पर सभी विभागों द्वारा राहत व बचाव किया गया लोहाघाट में पूर्वाभास के नोडल मोहिउद्दीन ने बताया कि प्रदेश के साथ ही चम्पावत जिले के 5 स्थानों में आपदा का मॉक ड्रिल किया गया जिसमें लोहाघाट के पीडब्ल्यूडी क्षेत्र में भूकम्प से नुकसान की खबर पर कई लोगो को रेस्क्यू किया गया जिसमें 4 लोग को अस्पताल पहुँचाया जबकि कुछ लोगो को प्राथमिक विद्यालय में बने राहत शिविर में पहुँचाया गया उन्होंने बताया कि इस कार्य मे पुलिस आईटीबीपी एसडीआरएफ चिकित्सा विभाग राजस्व फायर पूर्ति विभाग सहित सभी विभाग मौजूद रहे उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल पूरी तरह सफल रहा उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य संभावित आपदाओं के दौरान रिस्पॉन्स टाइम का आकलन सुरक्षा मानकों का प्रभावी पालन तथा विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना है ताकि वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें
Comments (0)