देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 मार्च से मथुरा-वृंदावन के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान उनका कार्यक्रम धार्मिक स्थलों के दर्शन और संतों से मुलाकात पर केंद्रित रहेगा।
पहले दिन का कार्यक्रम (20 मार्च)
राष्ट्रपति शाम 5 बजे मथुरा आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगी। यहां से वे सीधे Radisson Hotel के लिए रवाना होंगी। शाम 6:30 बजे वे इस्कॉन मंदिर वृंदावन पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगी। इसके बाद रात 7 बजे प्रेम मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित है।
दूसरे दिन संतों से मुलाकात और दर्शन
अगले दिन 20 मार्च को ही राष्ट्रपति प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी। सुबह 11 बजे वे नीम करौरी बाबा आश्रम पहुंचकर दर्शन करेंगी। इसके बाद शाम 5 बजे वात्सल्य ग्राम जाएंगी।
तीसरे दिन गोवर्धन के लिए प्रस्थान
21 मार्च को सुबह 8 बजे राष्ट्रपति वृंदावन से गोवर्धन के लिए रवाना होंगी, जहां उनके अन्य धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
Comments (0)