उत्तर प्रदेश में शासन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर 23 मार्च को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
लोकभवन में होगी बैठक
सरकार की यह अहम बैठक राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी। इसमें कई विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी मिल सकती है।
अहम फैसलों पर रहेगी नजर
माना जा रहा है कि इस बैठक में विकास योजनाओं, नई नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है।
Comments (0)