सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर दी है। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई है। एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है।
कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
यूएस-इजराइल के साथ ईरान की जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। इससे तेल कंपनियों को 30 रुपए प्रति लीटर तक घाटा हो रहा था। घाटा कवर करने के लिए तेल कंपनियां दाम बढ़ा सकती थीं। वहीं इस फैसले पर यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्षपंकज चौधरी ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी हमेशा आम जनता की चिंता करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी हमेशा आम जनता की चिंता करते हैं
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पंकज चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए पीएम की तारीफ में कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी हमेशा आम जनता की चिंता करते हैं। आम जनता पर बोझ ना पड़े इसलिए यह फैसला लिया गया है।
जेवर एयरपोर्ट एक सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आगे कहा कि, जेवर एयरपोर्ट एक सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसका उद्घाटन करेंगे। इससे लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि, पीएम मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह न केवल भारत बल्कि एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने की क्षमता रखता है। यह एयरपोर्ट 4 चरणों में विकसित होगा, जिसके बाद यहां प्रति वर्ष 7 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे और 4 रनवे कार्यरत होंगे।