लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है। सीएम योगी ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय से घोषित किया गया।
इस बार का परिणाम
- हाईस्कूल: 90.42% विद्यार्थी सफल
- इंटरमीडिएट: 80.38% विद्यार्थी सफल
- इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया
टॉपर्स ने बढ़ाया मान
हाईस्कूल में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। वहीं इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा 97.60% अंकों के साथ प्रदेश टॉपर रहीं।
50 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म
इस बार करीब 50 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार समाप्त हुआ और बोर्ड ने पिछले वर्ष की तुलना में दो दिन पहले परिणाम घोषित कर दिया।