Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में ये तेजी देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स 125 अंकों की तेजी के साथ 61,556 और निफ्टी 56 अंकों की तेजी के साथ 18,186 अंकों पर खुला है।
सेक्टर का हाल
आज के कारोबारी सत्र में बैंकिंग, IT, मीडिया और हेल्थकेयर स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है। जबकि ऑटो, फार्मा, FMCG, मेटल्स, एनर्जी, INFRA सेक्टर के शेयरों में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है। स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों में भी गिरावट है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 19 तेजी के साथ और 11 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है। निफ्टी के 50 शेयरों में 24 शेयर तेजी के साथ और 26 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है।
ऊपर जाने वाले शेयर
बाजार में आज सबसे बड़ी तेजी IT स्टॉक्स में है। इंडेक्स के दिग्गज IT स्टॉक्स तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। आज के कारोबार में SBI, 1.19 प्रतिशत, इंफोसिस 1.04 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.92 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.86 प्रतिशत, TCS 0.42 प्रतिशत, विप्रो 0.41 प्रतिशत तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। गिरावट वाले शेयर में आईटीसी के नतीजों के बाद गिरावट आई है। आईटीसी 1.79 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.89 प्रतिशत, टाइटन कंपनी 0.71 प्रतिशत, लार्सन 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।
ग्लोबल मार्केट
आज भी ग्लोबल मार्केट से भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत हैं। एशियाई बाजारों में शानदार तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। गुरुवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ है। जिसके चलते भारत समेत एशियाई बाजारों में तेजी है। डाओ जोंस 115, नैसडैक 188, और एस एंड पी 40 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजारों में निकेई 0.91 प्रतिशत, ताईवान 0.41 प्रतिशत, कोस्पी 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है
ये भी पढे़- Electric Bus रायपुर नगर निगम की नई पहल सड़कों पर जल्द ही दौड़ेंगी ई बसें….
Comments (0)