Business: आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने शनिवार को नए एमडी और सीईओ के नाम का ऐलान किया। कंपनी की ओर से इन्फोसिस के पूर्व प्रेसिडेंट मोहित जोशी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है। जोशी इस साल 19 दिसंबर को रिटायर हो रहे सीपी गुरनानी की जगह लेंगे।
मोहित जोशी संभालेंगे कार्यभार
टेक महिंद्रा की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि मोहित 19 दिसंबर 2023 को रिटायर हो रहे कंपनी को मौजूदा एमडी और सीईओ सीपी गुरनानी का कार्यभार संभालेंगे। वे समय से पहले कंपनी में शामिल हो जाएंगे, जिससे ट्रांजिशन के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
इंफोसिस के पूर्व प्रेसिडेंट रह चुके है जोशी
इससे पहले मोहित जोशी देश (Tech Mahindra) की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस में बड़ी भूमिका निभा रहे थे। यहां वह ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विस, हेल्थकेयर से जुड़े सॉफ्टवेयर कारोबार के प्रमुख थे, जिसमें इन्फोसिस का बैंकिंग प्लेटफॉर्म फिनेकल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन पोर्टफोलियो शामिल थे।
इन्फोसिस की ओर से जोशी के इस्तीफे को लेकर दाखिल की गई रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा गया कि 11 मार्च, 2023 से वह छुट्टी पर हैं और कंपनी में कार्य करने की उनकी आखिरी तारीख 9 जून, 2023 होगी।
जानें कौन है मोहित जोशी
मोहित जोशी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (Tech Mahindra) से एमबीए और सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन किया है। इन्फोसिस से पहले जोशी ANZ Grindlays और ABN AMRO के साथ भी काम कर चुके हैं।
सीपी गुरनानी हो रहे रिटायर
मौजूदा टेक महिंद्रा के एमडी और सीईओ सीपी गुरनानी का नाम आईटी सेक्टर में सबसे लंबे समय तक किसी कंपनी का शीर्ष पद संभालने वाले लोगों में गिना जाता है।
Comments (0)