भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने 62,000 के ऊपर हैं और निफ्टी में भी हरियाली देखी जा रही है। मेटल शेयरों में आज जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और ये इंडेक्स घरेलू बाजार को ऊपर खींचने का काम कर रहा है। मेटल शेयरों की तेजी की वजह से इंडियन स्टॉक मार्केट में उत्साह बना हुआ है।
किस स्तर पर खुला
BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स आज 62,098 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा है और NSE का निफ्टी 18,362 के ऊपर खुला है। बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है।
सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरो में आज उछाल के साथ कारोबार हो रहा है और ये तेजी के दायरे में बने हुए हैं। इसके 6 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं NSE के निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार हो रहा है और 14 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
सेक्टोरियल इंडेक्स
निफ्टी के सेक्टोरियल इंडेक्स में सभी 12 इंडेक्स में से केवल रियल्टी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की जा रही है और ये लाल निशान में बना हुआ है। वहीं सबसे ज्यादा तेजी मेटल शेयरों में देखी जा रही है और ये 2.72 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा आईटी शेयरों में 0.93 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है। ऑयल एंड गैस शेयरों में 0.74 फीसदी की शानदार मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है।
ऊपर जाने वाले शेयर
सेंसेक्स के शेयरों में आज इंफोसिस 1.38 प्रतिशत ऊपर है और इंडसइंड बैंक 1.18 प्रतिशत चढ़ा है। बजाज फाइनेंस 1.09 प्रतिशत और एचसीएल टेक 0.93 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। बजाज फिनसर्व 0.89 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। टेकावरग्रि महिंद्रा भी 0.9 प्रतिशत उछला है। इनके अलावा पावरग्रिड, आईटीसी, विप्रो, एशियन पेंट्स, टीसीएस, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, मारुति, एसबीआई, टाटा स्टील, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार हो रहा है।
Comments (0)